Rules Change: अगर आप IDFC First Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बैंक ने अपने कई क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड पॉइंट्स, इंटरनेशनल स्पेंड और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है. इन बदलावों का असर Ashva, Mayura, Select, Wealth और Lifetime Free Cards पर पड़ेगा. अब कार्डधारकों को अपने मंथली खर्च, रिवॉर्ड कैप और भुगतान की तारीखों पर पहले से ज्यादा ध्यान देना होगा.
IDFC First Bank & ICICI Bank Credit Card Changes (2026 से लागू)
| कैटेगरी / फीचर | पहले क्या था | अब क्या होगा |
|---|---|---|
| Ashva & Mayura – इंटरनेशनल खर्च | 10X रिवॉर्ड पॉइंट्स | 5X रिवॉर्ड पॉइंट्स |
| 10X रिवॉर्ड की पात्रता | कोई न्यूनतम खर्च नहीं | ₹20,000 मंथली खर्च जरूरी |
| Minimum Due मिस करने पर | रिवॉर्ड मिलते थे | पूरे बिलिंग साइकिल में कोई रिवॉर्ड नहीं |
| Club Vistara IDFC FIRST Card | Minimum Due मिस पर भी महाराजा पॉइंट्स | Minimum Due मिस करने पर महाराजा पॉइंट्स नहीं |
| Lifetime Free Cards (Classic, Select, Wealth) | ₹150 खर्च = 1 पॉइंट | ₹200 खर्च = 1 पॉइंट (≈25% कटौती) |
| ₹20,000 से ज्यादा मंथली खर्च | 10X रिवॉर्ड | 10X रिवॉर्ड (जारी) |
| ₹20,000 से कम मंथली खर्च | ज्यादा रिवॉर्ड | अब सिर्फ 3X रिवॉर्ड |
| Birthday Spends | 10X रिवॉर्ड | 10X रिवॉर्ड |
| Select Card – Lounge Access | 2 घरेलू लाउंज / तिमाही | 1 घरेलू लाउंज / तिमाही |
| Select Card – Lounge Eligibility | कोई शर्त नहीं | पिछले महीने ₹20,000 खर्च जरूरी |
| Wealth Card – Lounge Access | 2 घरेलू + 2 इंटरनेशनल | 1 घरेलू + 1 इंटरनेशनल |
| FASTag रिचार्ज | नॉर्मल रिवॉर्ड | 1X रिवॉर्ड + ₹10,000 से ऊपर 1% फीस |
| रेलवे टिकट बुकिंग | रेगुलर रिवॉर्ड | 1X रिवॉर्ड + ₹25,000 से ऊपर 1% फीस |
| Hotel Booking (App से) | स्टैंडर्ड रिवॉर्ड | 33% बोनस पॉइंट्स |
| Flight Booking (App से) | स्टैंडर्ड रिवॉर्ड | 20% बोनस पॉइंट्स |
| Ashva – पॉइंट वैल्यू (ट्रैवल) | — | 1 पॉइंट = ₹0.40 |
| Mayura – पॉइंट वैल्यू (ट्रैवल) | — | 1 पॉइंट = ₹0.50 |
| ट्रांजैक्शन टाइप | नया चार्ज |
|---|---|
| ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजैक्शन | 2% फीस |
| थर्ड-पार्टी वॉलेट लोडिंग (₹5,000 से ऊपर) | 1% शुल्क |
| ट्रांसपोर्ट ट्रांजैक्शन (₹50,000 से ऊपर) | 1% चार्ज |
Also Read: फ्री बस, फ्री बिजली… लेकिन कौन देगा बिल? संजीव सान्याल का डराने वाला सच





