Advertisement
Home/रांची/Jharkhand Weather : झारखंड के इन 8 जिलों में चलेगी शीतलहर, आ गया अलर्ट

Jharkhand Weather : झारखंड के इन 8 जिलों में चलेगी शीतलहर, आ गया अलर्ट

18/12/2025
Jharkhand Weather : झारखंड के इन 8 जिलों में चलेगी शीतलहर, आ गया अलर्ट
Advertisement

Jharkhand Weather : झारखंड के आठ जिलों में घना कोहरा छायेगा. शीतलहर चलेगी. अन्य जिलों में भी सुबह में कनकनी बढ़ी. यहां ठंडी हवा चलने की संभावना है.

Jharkhand Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. इससे ठंड बढ़ी है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक, गुरुवार को राज्य के आठ जिलों गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, गिरिडीह और देवघर में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके साथ ही कहीं-कहीं शीतलहरी चलने की संभावना है. अन्य जिलों में भी सुबह में सामान्य कोहरा और कनकनी बढ़ने के साथ-साथ ठंडी हवा चलने की संभावना है. इससे परेशानी बढ़ सकती है.

कांके में चार डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

बुधवार को रांची शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस व सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया. ग्रामीण क्षेत्र कांके का न्यूनतम तापमान गुरुवार को चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गयी. यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है.

यह भी पढ़ें : Cold Wave Warning : अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे का जारी किया अलर्ट

बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का 6.8 डिग्री सेल्सियस और लोहरदगा का 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, बुधवार को राज्य के 12 जिलों का पारा नौ डिग्री सेल्सियस या इससे भी कम रहा. इनमें रांची में नौ, चतरा में नौ, गढ़वा में आठ, लातेहार में नौ, लोहरदगा में नौ, पलामू में 7.9, रामगढ़ में आठ, सिमडेगा में नौ, हजारीबाग में नौ, खूंटी में 6.8 और गुमला में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

संबंधित टॉपिक्स
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

Amitabh Kumar

Contributor

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. जर्नलिज्म की शुरूआत प्रभातखबर.कॉम से की. राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़. राजनीति,सामाजिक संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. ट्रेंडिंग खबरों पर फोकस. और पढ़ें

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
Advertisement
Sponsored Linksby Taboola
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement