Advertisement
Home/Badi Khabar/शिमला और जम्मू से भी ज्यादा ठंड रांची-पलामू में, कांके का पारा 3.2 डिग्री

शिमला और जम्मू से भी ज्यादा ठंड रांची-पलामू में, कांके का पारा 3.2 डिग्री

12/12/2025
शिमला और जम्मू से भी ज्यादा ठंड रांची-पलामू में, कांके का पारा 3.2 डिग्री
Advertisement

Aaj Ka Mausam: झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राज्य के 24 में से 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे चला गया है. पलामू के डालटनगंज और रांची के कांके का न्यूनतम तापमान शिमला और जम्मू से भी कम हो गया है. कांके का पारा 3.2 डिग्री हो गया है, जो झारखंड में सबसे कम है. यहां देखें झारखंड के किस जिले में तापमान कितना है और देश में कहां-कितना है तापमान.

Aaj Ka Mausam: उत्तर-पश्चिम से चली हवा ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है. हालत यह है कि शिमला-जम्मू से भी ज्यादा ठंड रांची और पलामू में है. कांके का पारा लुढ़ककर 3.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है. गुरुवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, तो मेदिनीनगर (पलामू) का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

  • रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और मेदिनीनगर का 6.3 डिग्री पर पहुंचा
  • 15 दिसंबर तक शीतलहर की संभावना, उसके बाद 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा
  • सुबह में छाया रहेगा कोहरा, ठंडी हवा चलने से बढ़ेगी लोगों की परेशानी

24 में से 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री

झारखंड के 24 में से 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि शुक्रवार को सुबह में धुंध छायी रहेगी. दिन और रात में ठंडी हवा चलने से शीतलहर की स्थिति रह सकती है. रात में पारा और गिर सकता है. यह स्थिति अगले लगभग 4 दिनों तक रहेगी. 14-15 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Aaj Ka Mausam: मौमस में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को सावधान रहने की सलाह

गुरुवार को बोकारो का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों से कहा है कि इससे बचने के लिए एहतियात बरतें. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ख्याल रखना है. मॉर्निंग वॉकर को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है. संभव हो, तो सुबह के समय में बदलाव कर लें.

देश के अलग शहरों में न्यूनतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमान
श्रीनगर(-) 2.9 डिग्री सेल्सियस
शिमला9.0 डिग्री सेल्सियस
जम्मू8.6 डिग्री सेल्सियस
दार्जिलिंग6.4 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली8.6 डिग्री सेल्सियस
कोलकाता15.2 डिग्री सेल्सियस
मुंबई20.9 डिग्री सेल्सियस
चेन्नई23.2 डिग्री सेल्सियस
पुणे12.2 डिग्री सेल्सियस
शिलांग7.9 डिग्री सेल्सियस
गुवाहाटी12.0 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना6.4 डिग्री सेल्सियस

झारखंड के 24 जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति

जिलान्यूनतम तापमान
रांची8.4 डिग्री सेल्सियस
खूंटी4.4 डिग्री सेल्सियस
देवघर9.0 डिग्री सेल्सियस
दुमका11.0 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा10.9 डिग्री सेल्सियस
धनबाद9.0 डिग्री सेल्सियस
गिरिडीह8.0 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा8.8 डिग्री सेल्सियस
बोकारो8.2 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग9.0 डिग्री सेल्सियस
पूर्वी सिंहभूम10.6 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा7.0 डिग्री सेल्सियस
जामताड़ा11.0 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़11.0 डिग्री सेल्सियस
साहिबगंज12.0 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा9.0 डिग्री सेल्सियस
लातेहार8.8 डिग्री सेल्सियस
चतरा8.0 डिग्री सेल्सियस
पलामू6.3 डिग्री सेल्सियस
रामगढ़8.0 डिग्री सेल्सियस
गुमला4.0 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा9.5 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला8.0 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा7.0 डिग्री सेल्सियस

इसे भी पढ़ें

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री हुआ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चिरिया और चौपारण में मृत मिले 2 लोग, ठंड से मौत की आशंका

झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम, क्या पड़ेगी कड़ाके ठंड या होगी बारिश ? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

Mithilesh Jha

Contributor

प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत. और पढ़ें

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
Advertisement
Sponsored Linksby Taboola
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement