Advertisement
Home/Badi Khabar/रांची में तापमान घटकर 5.3 डिग्री, जानें कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम

रांची में तापमान घटकर 5.3 डिग्री, जानें कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम

17/12/2025
रांची में तापमान घटकर 5.3 डिग्री, जानें कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम
Advertisement

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान घटकर 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी हुई है. राज्य के उच्चतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आज ही जान लें.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी में न्यूनतम तामपान घटकर 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. यहां की दृश्यता घटकर 600 मीटर रह गयी है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि राज्य में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहा. बाद में आसमान साफ हो गया. अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 गंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा.

झारखंड के इन 5 जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम केंद्र रांची के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जायेगा. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इन 5 जिलों में सुबह लोग गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें, क्योंकि कोहरा या धुंध की वजह से दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर रह जायेगी.

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने झारखंड में बढ़ायी ठंड – मौसम वैज्ञानिक

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा है कि झारखंड में कोई विशेष परिस्थिति नहीं दिख रही है. हालांकि, उत्तर-पश्चिमी हवाएं बह रहीं हैं, जिसकी वजह से ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं तापमान में असामान्य परिवर्तन नहीं देखने को मिला. प्रदेश में कहीं बारिश भी नहीं हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में

झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम पारा 27 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के कांके में रहा. कांके का न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 18 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तर-मध्य भागों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है.

मौसम केंद्र रांची ने 5 जिलों के लिए जारी किया कोहरे का येलो अलर्ट.

रांची में कल का मौसम कैसा रहेगा

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो बृहस्पतिवार को सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. बुधवार को रांची के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. बोकारो, देवघर, बहरागोड़ा, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, सिमडेगा के बानो और जगन्नाथपुर में उच्चतम तापमान 27 डग्री से नीचे रहा. गुमला, खूंटी, बानो और जगन्नाथपुरम के उच्चतम तापमान में 0.9 से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें

खेत में मिला वृद्ध का शव, ठंड से मौत की आशंका, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिंदापाथर में ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण इलाकों में अलाव की भी व्यवस्था नहीं

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

Mithilesh Jha

Contributor

प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत. और पढ़ें

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
Advertisement
Sponsored Linksby Taboola
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement