Advertisement
Home/National/Health: महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दिल्ली मेट्रो अभियान हुआ शुरू

Health: महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दिल्ली मेट्रो अभियान हुआ शुरू

10/12/2025
Health: महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दिल्ली मेट्रो अभियान हुआ शुरू
Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से दिल्ली के सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर एक माह की दिल्ली मेट्रो अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 10 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक चलेगा. अभियान का मकसद मेट्रो ट्रेनों और चुनिंदा स्टेशनों पर प्रदर्शित संदेशों के जरिये लाखों यात्रियों तक पहुंच सुनिश्चित करना है. संदेश में महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला गया है.

Health: महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य को बेहतर करना सरकार की प्राथमिकता में है. महिलाओं और लड़कियों को स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजना चला रही है. इस कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से दिल्ली के सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर एक माह की दिल्ली मेट्रो अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 10 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक चलेगा. अभियान का मकसद मेट्रो ट्रेनों और चुनिंदा स्टेशनों पर प्रदर्शित संदेशों के जरिये लाखों यात्रियों तक पहुंच सुनिश्चित करना है. 


संदेश में महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला गया है. साथ ही डिजिटल विभाजन को कम करने के लिए महिलाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहायता की पहुंच में सुधार करना, प्रसवोत्तर रोग निवारण एवं बाल रोग निवारण और तपेदिक के बारे में जागरूकता फैलाना शामिल है. 
इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के स्वस्थ होने के बिना कोई भी परिवार या राष्ट्र सही मायने में प्रगति नहीं कर सकता है. महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे हैं. दिल्ली मेट्रो के इस अभियान के जरिये इस संदेश को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाना चाहते हैं. यह संदेश को सीधे लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है.

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का विकास है मकसद


अभियान के तहत टीबी जागरूकता, डिजिटल विभाजन को कम करने, गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी एंड पीएनडीटी) अधिनियम, 1994 और अन्य प्रमुख मुद्दों पर संदेश मेट्रो के डिब्बों के अंदर और बाहर दोनों जगह प्रदर्शित किया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पहले लोग भ्रूण का लिंग निर्धारित करने के लिए अल्ट्रासाउंड पर निर्भर थे. अब इसी उद्देश्य के लिए नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है और इसे बंद करना होगा और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है.


विश्व स्वास्थ्य संगठन, दक्षिण पूर्व एशिया की प्रभारी अधिकारी डॉक्टर कैथरीना बोहेम ने कहा कि इस मेट्रो स्टेशन पर कुछ यात्राएं समाप्त होती हैं और कुछ शुरू होती हैं. महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दिल्ली मेट्रो अभियान शुरू करते हुए गर्व हो रहा है, जो दो सरल और चिरस्थायी सत्यों स्वस्थ महिलाएं, स्वस्थ राष्ट्र पर आधारित है. 


डॉक्टर बोहेम ने कहा कि स्वस्थ महिलाएं एक स्वस्थ परिवार, समुदाय और एक स्वस्थ राष्ट्र के स्तंभ हैं. भारत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, मिशन शक्ति, निर्भया कोष और आयुष्मान भारत जैसी विभिन्न राष्ट्रीय पहलों के जरिये से महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लगातार मजबूत कर रहा है. 

संबंधित टॉपिक्स
Vinay Tiwari

लेखक के बारे में

Vinay Tiwari

Contributor

Vinay Tiwari is a contributor at Prabhat Khabar. और पढ़ें

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
Advertisement
Sponsored Linksby Taboola
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement