December 2025 Vrat Tyohar List: साल 2025 के आखिरी महीने की शुरुआत होने वाली है. दिसंबर महीने में कई प्रमुख व्रत त्योहार आते हैं. व्रत त्योहारों की सूची में मोक्षदा एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत, पूर्णिमा व्रत, मासिक शिवरात्रि और अमावस्या जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं. ऐसे में आप व्रत त्योहारों के दिन-तारीख के साथ साथ विवाह के मुहूर्त की भी सूची देख सकते है.
दिसंबर 2025 व्रत-त्योहारों की लिस्ट
| तारीख | दिन | व्रत-त्योहर |
|---|---|---|
| 01 दिसंबर 2025 | सोमवार | मोक्षदा एकादशी व्रत |
| 02 दिसंबर 2025 | मंगलवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) |
| 04 दिसंबर 2025 | गुरुवार | मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत |
| 07 दिसंबर 2025 | रविवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 15 दिसंबर 2025 | सोमवार | सफला एकादशी व्रत |
| 16 दिसंबर 2025 | मंगलवार | धनु संक्रांति |
| 17 दिसंबर 2025 | बुधवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) |
| 18 दिसंबर 2025 | गुरुवार | मासिक शिवरात्रि |
| 19 दिसंबर 2025 | शुक्रवार | पौष अमावस्या |
| 30 दिसंबर 2025 | मंगलवार | पौष पुत्रदा एकादशी |
दिसंबर में विवाह के लिए सिर्फ तीन दिन
दिसंबर 2025 में शादी के लिए बहुत कम दिन शुभ हैं. विवाह के लिए मुख्य शुभ मुहूर्त 4, 5 और 6 दिसंबर को हैं. इसके बाद शादी के योग खत्म हो जाएंगे. 16 दिसंबर 2025 से खरमास शुरू हो जाएगा, जिसके कारण शादी विवाह पर रोक लग जाएंगे.





