Bihar Jan Suraj Party News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बड़ा निर्णय लिया है. पार्टी ने बिहार के सभी जिलों की कार्यकारिणी और इकाई को भंग कर दिया है. पार्टी ने संगठन को नए सिरे से खड़ा करने वाली है. ये निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया है.
जन सुराज ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
जन सुराज के ऑफिसियल ‘X’ हैन्डल से ये पोस्ट किया गया कि दिनांक 22/11/2025 को राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में जिला संगठन की कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया गया है. प्रत्येक जिले में संगठन को नए सिरे से सुदृढ़ एवं मजबूत करने हेतु राज्य स्तर के शीर्ष नेतागण को जिलावार पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.
संगठन ने बनाए पर्यवेक्षक
जन सुराज पार्टी ने संगठन को दोबारा से बनाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. ये संगठन को नए सिरे से खड़े करने के लिए जिम्मेदार होंगे.
| क्रम संख्या | क्षेत्र | संबंधित जिले | परिवेक्षकों का नाम |
|---|---|---|---|
| 1 | समस्तीपुर | समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय | नरेंद्र प्रसाद मंडल (9650087888) जीतेंद्र मिश्रा (9931845951) |
| 2 | शाहाबाद | भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर | अरविंद कुमार मिश्रा (9431519555) सिद्धार्थ राय (7004822983) |
| 3 | चंपारण | पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण | ए. के. तिवारी (9546444273) राम प्रकाश गुप्ता (9135559191) |
| 4 | मिथिलांचल | दरभंगा, मधुबनी | सरत अली (8130266215) अरविंद ठाकुर (9431034599) |
| 5 | कोसी | सहरसा, मधेपुरा, सुपौली, खगड़िया | किशोर कुमार (8789189662) राम प्रकाश राय (9572480083) |
| 6 | मुंगेर | भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर | तल्हा री (9801039017) मनोज रमण सिंह (9820041984) |
| 7 | पटना | पटना-बाढ़, ग्रामीण, महानगर | ओबैदुर रहमान (9122391223) विपिन शर्मा (9334811052) |
| 8 | सारण | गोपालगंज, सिवान, सारण | डॉ. रहमान खान (8678045830) राम पुष्कर मेहता (6299231250) |
| 9 | सीमांचल | पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार | सत्य नारायण शर्मा (6200468239) अली रज़ा (9304727515) |
| 10 | मगध | अरवल, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद | प्रो. रामसेवक सवधानी (9431420981) अम्बरी हुसैन (9430013613) |
| 11 | नवादा | नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा | माधव कुमार (9934112362) संजीव मझलिसनिहंग (9334610352) |
| 12 | तिरहुत | मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर | शुभम सिंह क्षत्रिय (9431467182) जय राम सिंह (9934856103) |












