Advertisement

WPL में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, किसने पकड़ा बेस्ट कैच, सबको मिले पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

WPL में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, किसने पकड़ा बेस्ट कैच, सबको मिले पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
Advertisement

WPL Winners Full List: वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीता. 1 महीने तक चले महाकुंभ के बाद सभी शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. देखें पूरी लिस्ट.

WPL Award Winners Full List: Women’s Premier League (महिला प्रीमियर लीग) 2025 का सीजन एक बार फिर मुंबई इंडियंस की शानदार जीत के साथ समाप्त हुआ. दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में अपनी लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाने के बाद मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 141 रन पर रोककर 8 रनों से जीत दर्ज की. WPL Final DC vs MI.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और हेले मैथ्यूज क्रमशः 8 और 3 रन पर आउट हो गईं. खराब शुरुआत के बाद नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला. नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंद पर 66 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों ने मिलकर 62 गेंद पर 89 रन की साझेदारी की. इन पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी, जेस जोनासेन और मारिजाने कैप ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट लिया.

WPL 2025 में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की शुरुआत भी खराब रही. मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा क्रमशः 13 और 4 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बनाए, जबकि मारिजाने कैप ने 40 रनों का योगदान दिया. हालांकि, अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन में कमी के कारण दिल्ली की टीम 141 रन ही बना पाई और आठ रन से हार गई. मुंबई के लिए नेट साइवर ने 3 विकेट लिए तो वहीं स्पिनर अमेलिया केर ने 2 विकेट झटके.  

यह मुंबई इंडियंस की दूसरी WPL खिताबी जीत थी. इससे पहले टीम ने 2023 के उद्घाटन सत्र में भी दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहला WPL खिताब जीता था. मुंबई के अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया. इसमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाली, विकेट लेने वाली खिलाड़ी और इमर्जिंग प्लेयर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज सहित तमाम अवार्ड्स दिए गए.

पुरस्कार विजेताओं की सूची

  • विजेता: मुंबई इंडियंस (पुरस्कार- 6 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता: दिल्ली कैपिटल्स (पुरस्कार- 3 करोड़ रुपये)
  • एमवीपी (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर): नेट साइवर-ब्रंट (523 रन, 12 विकेट) (पुरस्कार- 5 लाख)
  • ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): नेट साइवर-ब्रंट (523 रन) (पुरस्कार- 5 लाख रुपये)
  • पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): अमेलिया केर ( 18 विकेट) (पुरस्कार- 5 लाख)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: अमनजोत कौर (पुरस्कार- 5 लाख रुपये)
  • फेयरप्ले अवार्ड: गुजरात जायंट्स
  • सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट: चिनेल हेनरी
  • सबसे ज्यादा छक्के: एश्ले गार्डनर ( 18 छक्के- पुरस्कार- 5 लाख रुपये)
  • सबसे बढ़िया कैच: एनाबेल सदरलैंड
  • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: शबनम इस्माइल

मुंबई इंडियंस की इस जीत ने टीम के दबदबे को और मजबूत कर दिया है. नेट साइवर-ब्रंट के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को अपनी रणनीति और संयोजन पर फिर से काम करने की जरूरत होगी ताकि वे अगले सत्र में फाइनल में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ सकें.

WPL में पैसों की बारिश, हारकर भी करोड़पति बनी दिल्ली कैपिटल्स, जानें मुंबई इंडियंस कितनी हुई मालामाल

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद सातवें आसमान पर हरमनप्रीत, दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद इसको दिया श्रेय

Advertisement
संबंधित टॉपिक्स
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

Anant Narayan Shukla

Contributor

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. और पढ़ें

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement