Advertisement

Kolkata Metro : दुर्गापूजा में घूमने वालों के लिये खुशखबरी, सप्तमी से सुबह चार बजे तक चलेगी मेट्रो

30/09/2024
Kolkata Metro : दुर्गापूजा में घूमने वालों के लिये खुशखबरी, सप्तमी से सुबह चार बजे तक चलेगी मेट्रो
Advertisement

Kolkata Metro : एस्प्लानेड से हावड़ा मैदान रूट पर कुल 118 रैक चलेंगी. दोपहर 1:30 बजे से रात 1:45 बजे तक हर 15 मिनट पर मेट्रो चलेगी. जोका से तारातला और कवि सुभाष से रूबी मोड़ या हेमंत मुखोपाध्याय मार्ग पर मेट्रो परिचालन बंद रहेगा.

Kolkata Metro : पश्चिम बंंगाल में दुर्गापूजा के दौरान इस बार भी तड़के चार बजे तक मेट्रो चलेगी. हालांकि यह सेवा सप्तमी को उपलब्ध रहेगी. पिछले कुछ हफ्तों से वीकेंड पर भी अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इस बार मेट्रो ने चतुर्थी से एकादशी तक के ट्रेन परिचालन में अहम बदलाव किये हैं. सात अक्तूबर चतुर्थी को कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक कुल 288 रैक चलेंगी. पहली मेट्रो सुबह 6:50 बजे रवाना होगी, जबकि आखिरी मेट्रो रात 10:40 बजे मिलेगी. इस दिन सेक्टर फाइव से सियालदह रूट पर कुल 106 मेट्रो ट्रेनें चलेंगी.

पहली मेट्रो सुबह 6:55 बजे होगी रवाना

पहली मेट्रो सुबह 6:55 बजे, आखिरी मेट्रो 9:40 बजे रवाना होगी. कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर रूट पर पंचमी (आठ अक्तूबर) को भी यही शेड्यूल रहेगा. हालांकि षष्ठी (नौ अक्तूबर) को कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर रूट पर सुबह 6.55 बजे से रात 12.00 बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी. चतुर्थी पर एस्प्लानेड से हावड़ा मैदान मार्ग पर कुल 118 रैक चलेंगी. मेट्रो सुबह सात बजे से रात 10:30 बजे तक 12 से 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी. एस्प्लानेड से हावड़ा मैदान मार्ग पर पंचमी (आठ अक्तूबर) और षष्ठी (नौ अक्तूबर) को भी यही शेड्यूल रहेगा.

Also Read : Durga Puja 2024 : ममता बनर्जी महालया से पहले ही करेंगी पूजा पंडालों का उद्घाटन

हर 20 मिनट पर चलेगी मेट्रो

कवि सुभाष से रूबी मोड़ या हेमंत मुखोपाध्याय रूट पर कुल 74 रैक चलेंगे. सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक हर 20 मिनट पर मेट्रो चलेगी. कवि सुभाष से रूबी मोड़ या हेमंत मुखोपाध्याय रूट पर पंचमी (आठ अक्तूबर) और षष्ठी (नौ अक्तूबर) को भी यही शेड्यूल रहेगा. 10 अक्तूबर सप्तमी को कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर रूट पर कुल 248 रैक चलेंगी. मेट्रो सेवा दोपहर एक बजे से सुबह चार बजे तक उपलब्ध रहेगी. सेक्टर फाइव से सियालदह रूट पर कुल 64 रैक चलेंगी. ये दोपहर एक बजे से रात 11:30 बजे तक हर 20 मिनट पर चलेंगी.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा,राज्य पुलिस में 12 हजार पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

एस्प्लानेड से हावड़ा मैदान रूट पर कुल 118 रैक चलेंगी

एस्प्लानेड से हावड़ा मैदान रूट पर कुल 118 रैक चलेंगी. दोपहर 1:30 बजे से रात 1:45 बजे तक हर 15 मिनट पर मेट्रो चलेगी. जोका से तारातला और कवि सुभाष से रूबी मोड़ या हेमंत मुखोपाध्याय मार्ग पर मेट्रो परिचालन बंद रहेगा. इस बार अष्टमी व नवमी एक ही दिन है. उस दिन 11 अक्तूबर को कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर रूट पर कुल 248 रैक चलेंगी. मेट्रो मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक दोपहर एक बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक चलेगी. सेक्टर फाइव से सियालदह रूट पर कुल 64 रैक चलेंगी. दोपहर एक बजे से रात 11:30 बजे तक हर 20 मिनट पर मेट्रो चलेगी. एस्प्लानेड से हावड़ा मैदान रूट पर कुल 118 रैक चलेंगी.

Also Read : Bengal Flood : ममता बनर्जी का पीएम मोदी को पत्र, डीवीसी के साथ समझौतों को तोड़ने की दी चेतावनी

शमी के दिन दक्षिणेश्वर रूट पर कुल 174 रैक चलेंगी.

दोपहर 1:30 बजे से रात 1:45 बजे तक 12 से 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी. जोका-तारातला और कवि सुभाष से रूबी मोड़ या हेमंत मुखोपाध्याय तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी. दशमी के दिन यानी 12 अक्तूबर को कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर रूट पर कुल 174 रैक चलेंगी. इस दिन दोपहर एक बजे से रात 12 बजे तक मेट्रो चलेगी. सेक्टर पांच से सियालदह रूट पर कुल 48 रैक चलेंगी. दोपहर दो बजे से रात 9:45 बजे तक हर 20 मिनट पर मेट्रो चलेगी. एस्प्लानेड से हावड़ा मैदान रूट पर कुल 82 रैक चलेंगी. जोका से माझेरहाट और कवि सुभाष से रूबी मोड़ या हेमंत मुखोपाध्याय रूट पर मेट्रो सेवा बंद रहेगी. 13 अक्तूबर को कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर रूट पर एकादशी के दिन कुल 130 रैक चलेंगी. मेट्रो सुबह नौ बजे से रात 9:40 बजे मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी. एस्प्लानेड से हावड़ा मैदान रूट पर कुल 46 रैक चलेंगी.

Also Read : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले में पार्षद के प्रवेश करने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम

Advertisement
संबंधित टॉपिक्स
Shinki Singh

लेखक के बारे में

Shinki Singh

Contributor

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement